Ind vs Eng 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, आज बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. टीम इंडिया ने मेहमान टीम को पहली पारी में 578 रन पर ऑल आउट करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं. भारतीय टीम मेहमान टीम से अब भी पहली पारी के आधार पर 321 रन पीछे है.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credits: ICC)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. टीम इंडिया ने मेहमान टीम को पहली पारी में 578 रन पर ऑल आउट करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं. भारतीय टीम मेहमान टीम से अब भी पहली पारी के आधार पर 321 रन पीछे है. टीम के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर 68 गेंद में 33 और रविचंद्रन अश्विन 54 गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद हैं. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड भी बनें जो इस प्रकार हैं-

- चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी नील हार्वे और पूर्व अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ दिया है. हार्वे ने टेस्ट क्रिकेट में 6149 और गिब्स ने 6167 रन बनाए हैं. वहीं पुजारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 6184 रन हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: ऋषभ पंत के साथ मैदान में घटी अजीबोगरीब घटना, गेंद गई कहीं और दौड़ लगाई कहीं और, देखें मजेदार वीडियो

- चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 29वां अर्धशतक जड़ा. हालांकि वह अपने 19वें शतक से चूक गए.

- भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट में 10 साल बाद सर्वाधिक 19 नो बॉल डाले. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम के गेंदबाजों द्वारा डाला गया यह दूसरा सर्वाधिक नो बॉल है. भारतीय गेंदबाजों ने इससे पहले साल 2010 में कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 19 नो बॉल फेंके थे.

- ऋषभ पंत ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी के दौरान आज पांच छक्के एवं नौ चौके लगाए. बता दें कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में इंग्लैंड के खिलाफ किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए   सर्वाधिक छक्के हैं.

- ऋषभ पंत आज 88 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि पंत के टेस्ट क्रिकेट करियर का यह पांचवां अर्धशतक है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng: अहमदाबाद में दहाड़ने के लिए टीम इंडिया का बब्बर शेर तैयार, नेट में दमदार वापसी के दिए संकेत, देखें वीडियो

गौरतलब हो कि भारत के लिए चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (29), कप्तान विराट कोहली (11), उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1), चेतेश्वर पुजारा (73) और विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (91) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट