Ind vs Eng 1st ODI 2021: कैसा रहेगा पुणे का मौसम? जानें पिच रिपोर्ट और भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले ही कंन्फर्म कर दिया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ही पारी की शुरुआत करेंगे

Ind vs Eng 1st ODI (Photo credit: Twitter)

पुणे: इंडिया और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में शुरू होगी. टेस्ट और टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर है. बता दें कि मैच के एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कंन्फर्म कर दिया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ही पारी की शुरुआत करेंगे.

वनडे की बात करे तो इंग्लैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक है और भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय टीम जहां इंग्लैंड को वनडे सीरीज हराकर तीनों फॉर्मेट में क्लीन स्वीप करना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम पिछली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी.

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सीरीज के तीनों मुकाबलों में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी. आइए जानते है मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट:

मौसम की स्थिति: दर्शको के लिए अच्छी खबर है कि पुणे के इस मैदान पर बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है. यहां का तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा. पिच पर नमी होने के कारण शाम को तेज गेंदबाजों को मदत मिलेगी, अच्छी स्विंग होगी.

पिच रिपोर्ट: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिच बल्लेबाजों के लिए मदतगार साबित होगी. नई गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी जिसका पूरा फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा. स्पिनरो को भी मदत मिल सकती है.

इंडिया प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन,  श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड प्लेइंग XI: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, मार्क वुड

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी