IND vs BAN ICC U19 Women's T20 WC 2025 Scorecard: टीम इंडिया ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में की एंट्री, बांग्लादेश को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 6वां मैच आज यानी 26 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.
Indian Womens Under 19 National Cricket Team vs Bangladesh Womens Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 6वां मैच आज यानी 26 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने शानदार बल्लेबाजी की. गोंगाडी त्रिशा 31 गेंदों में 40 रनों धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 8 चौके लगाए. वहीं गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाई. जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बन ली है.
मैच की बात करें तो भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी. बांग्लादेश की ओर से कप्तान सुमैया अख्तर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाई. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी. जन्नतुल मौआ 14 रन, आफ़िया आशिमा 7 रन और सुमैया अख्तर ने 5 रन योगदान दी. दूसरी ओर, भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी की. वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाई. जबकि शबनम शकील ने 1 विकेट, जोशीता वी जे 1 विकेट और गोंगाडी त्रिशा को 1 विकेट मिला.
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
For her effective bowling and taking 3️⃣ wickets, Vaishnavi Sharma is the Player of the Match 👏 #TeamIndia win by 8 wickets 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/gqvo3PMFUq#INDvBAN | #U19WorldCup pic.twitter.com/U7knONAnrq
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 26, 2025
65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम इंडिया ने 7.1 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर ली. भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 31 गेंदों में 40 रनों शानदार पारी खेली. इसके अलावा सानिका चालके ने 11 रन और कप्तान निकी प्रसाद ने 5 नाबाद बनकर जीत दिलाई. वहीं बांग्लादेश की तरफ से अनीसा अक्तेर सोबा और हबीबा इस्लाम पिंकी को 1-1 विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

