टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने Rishabh Pant की जमकर की सराहना, कहा- मैदान में जम गए तो अकेले दम पर मैच जिताएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने उनके बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में कहा कि अगर वह एक बार मैदान में टिक जाते हैं तो वह विरोधी टीम से अकेले मैच निकालकर ले आएंगे.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty Images)

नई दिली, 26 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने उनके बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में कहा कि अगर वह एक बार मैदान में टिक जाते हैं तो वह विरोधी टीम से अकेले मैच निकालकर ले आएंगे. रहाणे का मानना है कि वह मैदान में शुरू में समय लेते हैं, लेकिन जब वह एक बार सेट हो जाते हैं तो उनके अंदर अकेले मैच की रुख बदलने की काबलियत है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीता है. पंत ने एक समय हाथ से निकल रहे सिडनी टेस्ट में 97 रन की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मैच में लाया जिसके वजह से टीम यह मुकाबला ड्रा कराने में कामयाब रही. वहीं उन्होंने टेस्ट श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य को पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार जीत पर बोले रविचंद्रन अश्विन, हार की भविष्यवाणी करने वालों को दिया यह करारा जवाब

पंत ने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम इंडिया को तीन विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम की इस शानदार जीत में पंत के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज और कई अन्य खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

गिल ने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके पश्चात् अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मध्यक्रम में अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूती प्रदान की.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: भारत की जीत पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- टीम में आत्मविश्वास जगाने का श्रेय विराट कोहली को

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा निचले क्रम में ऋषभ पंत ने तेजी से नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया. पंत ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 138 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके एवं एक छक्का लगाया.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें चौथे शनिवार के नियम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल