Ind vs Aus 3rd Test 2021: सिडनी में Mohammed Siraj के आंखों से निकला देश प्रेम, राष्ट्रगान के वक्त रोक नहीं पाए खुशी के आंसू, देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज राष्ट्रगान के वक्त काफी भावुक हो गए और उनके आंखो से आंसू बहने लगे. बता दें कि सिराज के पिता की दिली इच्छा थी कि वह देश के लिए एक दिन टेस्ट क्रिकेट मैच खेलें.

मोहम्मद सिराज (Photo Credits: BCCI)

Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) राष्ट्रगान के वक्त काफी भावुक हो गए और उनके आंखो से आंसू बहने लगे. बता दें कि सिराज के पिता की दिली इच्छा थी कि वह देश के लिए एक दिन टेस्ट क्रिकेट मैच खेलें. सिराज ने यहां तक आने के लिए काफी जीतोड़ मेहनत भी किया है.

सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में ही कुल पांच सफलता प्राप्त की. सिराज ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में मार्नस लाबुशैन और कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया. इसके पश्चात् उन्होंने दूसरी पारी में ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन और नाथन लियोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd Test 2021: सिडनी में लगने वाली है रिकॉर्ड की झड़ी, ये भारतीय खिलाड़ी बनाएंगे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड

बात करें तीसरे टेस्ट मैच के बारे में तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. बारिश की वजह से खेल रुकने तक मेजबान टीम ने 7.1 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए हैं.

टीम के लिए मौजूदा समय में युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की 29 गेंद में एक चौका की मदद से 14 और मार्नस लाबुशैन छह गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए एक मात्र सफलता मोहम्मद सिराज ने प्राप्त की है. सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पांच रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\