IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न टेस्ट में ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, विवियन रिचर्ड्स के इस खास क्लब में हुए शामिल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिद्धिमान साहा की जगह टीम में शामिल किया गया है. पंत ने मैच के दौरान विकेट के पीछे कई शानदार कैच भी लपके.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty Images)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह टीम में शामिल किया गया है. पंत ने मैच के दौरान विकेट के पीछे कई शानदार कैच भी लपके. इसके पश्चात् जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने बल्ले से भी 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला.

बता दें कि ऋषभ पंत अपनी 29 रनों की पारी के दौरान 25वां रन लेते हुए एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल पंत का ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार आठवीं पारी है जब वो 25 या 25 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं. पंत से पहले देश के लिए यह खास कारनामा केवल रुसी सुरती (Rusi Surti) ने किया था.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: कप्तान अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 326 रन

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ पारियों में 25 या 25 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान बल्लेबाज वैली हैमंड (Wally Hammond) और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) के नाम दर्ज है.

बात करें ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 14 टेस्ट मैच की 23 पारियों में 843 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 159 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\