Ind vs Aus 1st Test: पुजारा ने संवारा, टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए नौ विकेट पर 250 रन

भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए. आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिस और नाथन ल्योन ने दो-दो विकेट लिए.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credit-PTI)

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) के शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया के साथ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए. एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में मोहम्मद शमी (6) नाबाद हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था.

भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए. आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिस और नाथन ल्योन ने दो-दो विकेट लिए.

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी और पहले 5 विकेट 100 रन के भीतर ही गिर गए थे. चेतेश्वर पुजारा ने पहले पंत और फिर अश्विन के साथ मिलकर पारी को संवारा. पुजारा पहले दिन ख़त्म होने से थोडा पहले ही आउट हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड