ICC WTC Final Day 2 Tea Report: कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने विकेट पर जमाया पैर, टी ब्रेक तक टीम इंडिया 120/3

भारत ने यहां द रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में टी तक तीन विकेट पर 120 रन बना लिए हैं. टीम के समय कप्तान विराट कोहली 94 गेंदों पर एक चौके की मदद से 35 और अजिंक्य रहाणे 54 गेंदों पर एक चौके की बदौलत 13 रन बनाकर नाबाद हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

लंदन, 18 जून: भारत ने यहां द रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में टी तक तीन विकेट पर 120 रन बना लिए हैं. टीम के समय कप्तान विराट कोहली 94 गेंदों पर एक चौके की मदद से 35 और अजिंक्य रहाणे 54 गेंदों पर एक चौके की बदौलत 13 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 92 गेंदों पर 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन, ट्रेंट बाउल्ट और नील वैगनर ने अब तक एक-एक सफलता हासिल की है. इससे पहले, लंच के बाद दो विकेट पर 69 रन से आगे खेलना शुरू किया. कोहली ने अपनी पारी को छह से आगे बढ़ाया जबकि चेतेश्वर पुजारा को अभी अपना खाता खोलना बाकी था, जिन्होंने लंच तक 24 गेंदों का सामना किया था.

यह भी पढ़ें- Virat Kohli का अनोखा रिकॉर्ड, ICC के सभी फाइनल मैच खेलने वाले बनें दुनिया के पहले खिलाड़ी

पुजारा हालांकि कुछ खास नहीं कर सके और 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर बाउल्ट की गेंद पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान और उपकप्तान ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया. वहीं, रोहित ने 68 गेंदों पर छह चौके के सहारे 34 और शुभमन गिल ने 64 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर मोदी केंद्र सरकार ने सुझावों के लिए खोला ऑनलाइन पोर्टल, जानें सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\