ICC WTC Final 2021: इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज मोंटी पनेसर ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी एकादश में भारत के इन दो दिग्गज गेंदबाजों को चुना

इस मुकाबले के लिए भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज और विकेटकीपर को लेकर कोई अटकलें नहीं है लेकिन इस बारे में चर्चा है कि टीम इंडिया गेंदबाजी विभाग में किसे उतार सकती है. भारत के इस मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को खेलाने की संभावना है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम की अंतिम एकादश चुनी है जिसमें रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को शामिल किया है. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल विशेष है

इस मुकाबले के लिए भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज और विकेटकीपर को लेकर कोई अटकलें नहीं है लेकिन इस बारे में चर्चा है कि टीम इंडिया गेंदबाजी विभाग में किसे उतार सकती है. भारत के इस मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को खेलाने की संभावना है. हालांकि पनेसर ने ट्वीट के जरिए भारत की अंतिम एकादश चुनी जिसमें जडेजा स्हित पांच गेंदबाज, पांच बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन किया.

पनेसर को उम्मीद है कि भारत जडेजा और अश्विन को साथ में खेला सकता है. उन्होंने एकादश में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को चुना जबकि मोहम्मद सिराज को बाहर रखा.

पनेसर की एकादश के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे जबकि शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आ सकते हैं.

बल्लेबाजी क्रम के आधार पर पनेसर की एकादश इस प्रकार है:

ओपनर : रोहित शर्मा और शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (नंबर-3), विराट कोहली (नंबर-4), अजिंक्य रहाणे (नंबर-5), ऋषभ पंत (नंबर-6), रवींद्र जडेजा (नंबर-7), रविचंद्रन अश्विन (नंबर-8), जसप्रीत बुमराह (नंबर-9), मोहम्मद शमी (नंबर-10) और इशांत शर्मा (नंबर-11)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े