ICC World Cup 2019: शेन वॉर्न ने भी माना वर्ल्ड कप 2019 का प्रमुख दावेदार है भारत
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के दावेदारों में से एक है.
ICC World Cup 2019: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के दावेदारों में से एक है. शेन वॉर्न ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "मुझे वास्तव में विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया फिर से इसे जीत सकता है. जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे पास परिस्थितियों और मैच विजेता जैसे खिलाड़ी है.
शेन वॉर्न ने कहा मुझे लगता है कि इंग्लैंड और भारत भी इसके दावेदार है. लेकिन अगर चयनकर्ताओं ने अच्छे से अपनी भूमिका निभाई तो 100 प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया फिर से जीत सकता है."
भारत ने हाल के दिनों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने इस साल विदेश में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने से पहले ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था.
संबंधित खबरें
Team India: ICC विश्व कप से पहले शुभमन गिल समेत इन 5 खिलाड़ियों की फुटी किस्मत, टीम इंडिया से हुए ड्रॉप
Will Virat Kohli and Rohit Sharma Play 2027 World Cup? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे अगामी वनडे वर्ल्ड कप? टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तोड़ी चुप्पी
Rohit Sharma, Virat Kohli ODI Future: अधर में रोहित शर्मा-विराट कोहली का भविष्य! BCCI का बड़ा संकेत, क्या विश्व कप से पहले खत्म होगा टीम इंडिया के सुपरस्टार जोड़ी का अध्याय?
ICC ODI Cricket World Cup 2025: 30 सितंबर से भारत में शुरू होगा वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का महाकुंभ, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें
\