ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नजर आएंगे ये दिग्गज, आईसीसी ने जारी की कॉमेंटेटर्स की लिस्ट

सूची में भारत से सौरभ गांगुली, संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले हैं जिन्हें कॉमेंट्री पैनल में जगह मिली है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए पिछले विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पांचवां खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क इस बार कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (Photo Credits: Facebook)

लंदन. इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कॉमेंटटरों की सूची जारी कर दी है। साथ ही अपनी ब्रॉडकास्ट रणनीति भी तैयार कर ली है। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

सूची में भारत से सौरभ गांगुली, संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले हैं जिन्हें कॉमेंट्री पैनल में जगह मिली है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए पिछले विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पांचवां खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क इस बार कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। यह भी पढ़े-ICC Cricket World Cup 2019: ये तीन बल्लेबाज तोड़ सकते हैं एक वर्ल्ड कप में सचिन का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

इनके अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर, मार्क निकोलस, नासीर हुसैन, इयान विशप, मेलेनी जोंस, कुमार संगाकारा, माइकल एथरटन, एलिसन मिशेल, ब्रेंडन मैक्कलम, ग्रीम स्मिथ, वसीम अकरम जैसे बड़े नाम हैं।

हालांकि सूची यहीं खत्म नहीं होती है। शॉन पोलक, माइकल होल्डिंग, ईशा गुहा, पोमी मांग्वा, साइमन डाउल, ईयान स्मिथ, रमीज राजा, अथर अली खान और इयान वार्ड के नाम शामिल हैं।

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\