ICC World Cup 2019: टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी पटकनी

आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्या कर सकती है, उसने इस बात की झलक शुक्रवार को पाकिस्तान को अभ्यास मैच में तीन विकेट से हराकर दे दी.

अफगानिस्तान (Photo Credit- Twitter)

ICC World Cup 2019:  आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्या कर सकती है, उसने इस बात की झलक शुक्रवार को पाकिस्तान को अभ्यास मैच में तीन विकेट से हराकर दे दी. अपने पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 47.5 ओवरों में 262 रनों पर ढेर कर दिया और फिर हसमातुल्लाह शाहिदी की नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर 49.4 ओवरों में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली.

शाहिदी ने अपनी नाबाद पारी में 102 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए. उनके अलावा हजरतुल्लाह जाजई ने 28 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेल टीम को तेज शुरुआत दी. उन्होंने मोहम्मद शाहजाद के साथ पहले विकेट के लिए 11.1 ओवरों में 80 रन जोड़े. शाहजाद 23 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

यह भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नजर आएंगे ये दिग्गज, आईसीसी ने जारी की कॉमेंटेटर्स की लिस्ट

मोहम्मद नबी ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 34 रन बनाए. नबी ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट भी लिए. रहमत शाह ने 32 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम की 108 गेंदों में 112 रनों की पारी जाया चली गई. इस पारी में आजम ने 10 चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा शोएब मलिक ने 44 और इमाम-उल-हक ने 32 रनों की पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\