ICC T20 World Cup 2021: युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, पत्नी धनश्री वर्मा ने कहा- मां कहती है...

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने बीते आठ सितंबर को आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन हैरानी भरी खबर यह रही कि भारतीय टीम के 31 वर्षीय अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया.

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Photo Credits: Instagram/yuzichahal3)

नई दिल्ली, 9 सितंबर: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने बीते आठ सितंबर को आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन हैरानी भरी खबर यह रही कि भारतीय टीम के 31 वर्षीय अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया.

टीम चयन के पश्चात् सेलेक्टर्स चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने उनके बारे में बात करते हुए बताया, हम वर्ल्ड कप में तेज गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को चाहते थे और यही वजह रही कि हमने चहल की जगह चाहर को टीम में शामिल किया. शर्मा ने कहा, 'हमने उनके नाम पर बातचीत की थी लेकिन हमने उनकी बजाय राहुल चाहर का चयन किया. हम टीम में ऐसे गेंदबाज को चाहते थे तो तेज गति से गेंदबाजी करे और पिच से पेस हासिल करे. राहुल बॉल को अच्छी तरह से ग्रिप भी करते हैं.'

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2021: वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया तैयार, चहल-कुलदीप बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह, देखें फुल लिस्ट!

वहीं आगामी T20 वर्ल्ड कप में चहल को भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जानें के बाद उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने कहा है, 'मां कहती है कि ये वक्त भी गुजर जाना है. सर उठाकर जियो क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं. तो जी बात ऐसी है कि ये वक्त भी गुजर जाना है. भगवान हमेशा महान होता है.'

बात करें चहल के T20I क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. चहल ने देश के लिए 49 T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए 49 पारियों में 25.3 की एवरेज से 63 विकेट चटकाए हैं. T20I क्रिकेट में उनके नाम एक बार पांच और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है. क्रिकेट के इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर छह विकेट है.

यह भी पढ़ें- India Squad For T20 World Cup: MS Dhoni होंगे मेंटर, क्या ये है BCCI का Mega Plan?

इसके अलावा बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 106 मैच खेलते हुए 105 पारियों में 23.3 की एवरेज से 125 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनके नाम दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर चार विकेट है.

वर्ल्ड कप 2021 के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती.

रिजर्व खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड