पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने की रिटायरमेंट की घोषणा, सानिया मिर्जा ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में शुक्रवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से शिकस्त दी थी. मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Photo Credits: Instagram)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में शुक्रवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से शिकस्त दी थी. मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. इस टूर्नामेंट में मलिक ने सिर्फ 3 मैच खेले थे. वह अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

सानिया ने एक ट्वीट कर लिखा कि, "हर कहानी का एक अंत होता है लेकिन जिंदगी में हर अंत के साथ नई शुरुआत होती है. शोएब मलिक, आपने अपने देश के लिए 20 साल तक गर्व के साथ खेला है और आप ऐसे ही सम्मान के साथ खेलते रहोंगे. आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए इजहान और मुझे आप पर बहुत गर्व है. इसके अलावा आप कौन हैं, उसके लिए भी हम आपका बहुत सम्मान करते हैं."

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

इससे पहले शोएब मलिक ने ट्विटर पर लिखा कि, "आज मैं वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद जिनके साथ मैं खेला, मुझे ट्रेनिंग देने वाले कोच, परिवार, दोस्तों, मीडिया और स्पॉन्सर्स का भी शुक्रिया. सबसे जरूरी मेरे फैन्स, मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Pitch Report: बुलावायो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\