ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत इस वर्ष इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक खेला जाएगा. भारतीय टीम इस दौरे की शुरुआत 25 मई को न्यूजीलैंड और 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से करेगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है.
ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत इस वर्ष इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक खेला जाएगा. भारतीय टीम इस दौरे की शुरुआत 25 मई को न्यूजीलैंड और 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से करेगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है.
वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया आज देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे सभी गेंदबाज तरोताजा हैं, कोई भी थका हुआ नहीं है. वहीं शास्त्री ने कहा कि कोई भी टीम किसी को भी हराने का दम रखती है. यह केदार जाधव के लिए काफी बड़ा मौका है.
वहीं टीम के मुख्य कोच रवि शाश्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बताया कि वर्ल्ड के इस प्रारूप में उनसे बेहतर कोई नहीं है. वह इस विश्व कप में एक बड़े खिलाड़ी होंगे. वहीं कोहली ने कहा कि विश्व कप में प्रेशर को संभालना सबसे महत्वपूर्ण चीज है ना कि परिस्थितियां, वर्ल्ड कप में जो टीम प्रेशर में अच्छा खेलेगी जीत उसकी होगी.
Ravi Shastri on MS Dhoni: He has a massive role. There is no one better than him in this format especially in those little moments which can change the game. He will be a big player in this World Cup pic.twitter.com/i1eb1ZkR9a
— ANI (@ANI) May 21, 2019
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

