PAK vs AUS ICC CWC 2019: आज ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी पाकिस्तानी टीम, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी.

क्रिकेट वर्ल्ड कप (Photo Credit- File Photo)

ICC Cricket World Cup 2019 : पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में सात विकेट से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की और अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराया. उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था.

आस्ट्रेलिया को अपने पिछले मैच में भारत ने हराया है. वह अब जख्मी शेर की तरह पाकिस्तान के खिलाफ घात लगाए बैठी है. पाकिस्तान का यह चौथा मैच है. तीसरे मैच में उसका सामना श्रीलंका से होना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण धुल गया. पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह उसी जुझारूपन और जुनून से खेले जैसे वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी.

उस मैच में अच्छी बात यह थी कि टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी. इमाम उल हक और फखर जमन ने टीम को बेहतरीन शुरूआत दी थी और बड़े स्कोर की नींव रखी थी. इसके बाद मोहम्मद हफीज और बाबर आजम ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था जिसमें कप्तान सरफराज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेल योगदान दिया था.

आस्ट्रेलिया के सामने भी उसे इसी तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन साथ ही मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल की तिगड़ी का सामना करना पड़ा था. इन तीनों को पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब पिटा था लेकिन इस तिगड़ी में वापसी करने का दम है. पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारत की तरह मजबूत नहीं है और ऐसी बहुत संभावना है कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का पलड़ा इस मैच में भारी रहे.

स्पिन में लेग स्पिनर एडम जाम्पा और ग्लैन मैक्सवेल से आस्ट्रेलिया को उम्मीदें होंगी. वहीं, अगर पाकिस्तानी गेंदबाजी और आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की जाए यहां भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हावी होने की ज्यादा संभावना है.

डेविड वार्नर, एरॉन फिंच और स्टीवन स्मिथ तीनों फॉर्म में हैं. इन तीनों के अलावा उस्मान ख्वाजा भी बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं. भारत के खिलाफ टीम बेशक मैच हार गई हो लेकिन अंत में एलेक्स कैरी ने टीम के लिए तेजी से रन बनाए थे.

पाकिस्तान की गेंदबाजी को हल्के में लेना गलती हो सकती है. इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने जो स्पैल फेंका था वो बताता है कि यह किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को अपने अनुभव से मात देने का दम रखते हैं. आमिर और रियाज अगर उसी फॉर्म को जारी रख सके तो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी हो सकती है. इन दोनों के अलावा हसन अली और लेग स्पिनर शादाब खान पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी.

टीमें (संभावित) :

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड