ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के साथ यात्रा नहीं करेंगी उनकी पत्नियां

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) चाहता है कि उसके खिलाड़ियों का ध्यान आगामी विश्व कप पर केंद्रित रहे इसलिए इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियां और परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं होंगे

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (Photo Credit- IANS)

ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) चाहता है कि उसके खिलाड़ियों का ध्यान आगामी विश्व कप पर केंद्रित रहे इसलिए इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियां और परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं होंगे. इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई सीरीज के बाद यह फैसला लिया गया. पीसीबी ने सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों और परिवार के सदस्यों को साथ लाने की इजाजत दे दी थी.

'क्रिकइंफो' के अनुसार, पीसीबी की नई नीति के तहत किसी भी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य को अगर टूर्नामेंट के दौरान यात्रा करनी है तो उन्हें खुद ही व्यवस्था करनी होगी.हरिस सोहेल को छोड़कर सभी पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर नई नीति लागू है. सोहेल को व्यक्तिगत करणों के चलते अनुमति दी गई है.

यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड में टीम इंडिया ने क्रिकेट छोड़ इस अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

यह नई नीति मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है. इससे पहले, अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी बोर्ड से आग्रह करते थे तो उनकी पत्नियों को होटल के कमरे साझा करने की अनुमति दी जाती थी.इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई पांच मैचों की सीरीज में मेहमान टीम को 4-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. विश्व कप के अपने पहले मैच पाकिस्तान 31 मई को नॉटिंघम में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दिखेगा दम या पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\