ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का बड़ा बयान, कहा- धोनी विपक्षी टीम को दबाव में रखते हैं

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं और सभी की नजरें खिताब की प्रबल दावेदार भारत और उसके अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर लगी हुई है. धोनी का यह आखिरी विश्व कप है और क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि धोनी टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली के लिए एक मुख्य अस्त्र साबित होंगे.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं और सभी की नजरें खिताब की प्रबल दावेदार भारत और उसके अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर लगी हुई है. धोनी का यह आखिरी विश्व कप है और क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि धोनी टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली के लिए एक मुख्य अस्त्र साबित होंगे. विश्व कप का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के नए शो 'फाफ-15' में भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों पर एक नजर डाली जा रही है.

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कलम (Brendon McCullum) ने इस शो में कहा, "वह (धोनी) भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं. उनके पास खेल के लिए एक सोच के साथ-साथ उनके दिमाग में एक खाका भी है. वह जब क्रीज पर आते हैं और मैच को पूरी तरह पढ़ लेते हैं तो फिर वह विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं. उनकी फिटनेस बहुत अच्छी रही है और हाल के दिनों में उन्होंने गेंद को अच्छे से सीमा रेखा के पार भेजा है."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: ब्रावो वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हुए शामिल

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने धोनी की हालिया फॉर्म को लेकर कहा, "उनकी शांति, उन्हें इस बात को परखने की क्षमता देती है कि उनके सामने क्या है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस स्थिति में है." उन्होंने कहा, "इस साल आईपीएल में सबसे अच्छी बात, धोनी की बल्लेबाजी का पुनर्जन्म देखने को मिला. उन्होंने गेंदबाजों पर कई आक्रमण किए."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड