ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप के लिए लांच हुई टीम इंडिया की जर्सी, देखें तस्वीरें

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत इस वर्ष 30 मई 2019 से इंग्लैंड में हो रहा है. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी शुक्रवार को लांच की गई, इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) मौजूद थे.

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी हुई लांच (Photo Credits: Twitter/Chetan Narula)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत इस वर्ष 30 मई 2019 से इंग्लैंड में हो रहा है. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी शुक्रवार को लांच की गई, इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) मौजूद थे.

टीम इंडिया के जर्सी लांच के मौके पर धोनी से जब पूछा गया कि भारतीय जर्सी उन्हें क्या याद दिलाती है? तो उन्होंने कहा, ‘यह हमेशा मुझे उस विरासत की याद दिलाता है जो हमें मिली है. सिर्फ यही नहीं. प्रत्येक द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलना, सभी प्रारूपों में नंबर एक पर पहुंचना ये सभी प्रेरणादायी तत्व इससे जुड़े हैं.’

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Schedule: जानिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस अवसर पर कहा, ‘‘इस जर्सी के साथ एक महत्व और सम्मान जुड़ा हुआ है. सभी को इसका अहसास होना चाहिए. आपके अंदर जीत का जज्बा होना चाहिए. तभी आप इस जर्सी को हासिल करते हैं.’’

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में किया जा रहा है, जो डेढ़ माह तक चलेगा. इस दौरान 48 मैच खेले जाएंगे. आईसीसी ने ICC Cricket World Cup 2019 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरुआत 30 मई से शुरू हो रहा है, जो 14 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 मई को द ओवल मैदान में मेजबान इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे से शुरू होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड