ICC CWC 2019: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, टीम के स्टार बल्लेबाज महमुदुल्लाह हुए चोटिल
बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है. उनको यह चोट सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में लगी. इस मैच में महामुदुल्लाह ने 38 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान वह लंगड़ा रहे थे.
ICC Cricket World Cup 2019: बांग्लादेश (Bangladesh) के बल्लेबाज महमुदुल्लाह (Mahmudullah) को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है. उनको यह चोट सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में लगी. इस मैच में महामुदुल्लाह ने 38 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान वह लंगड़ा रहे थे.
उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की थी. बांग्लादेश के मैनेजर खालिद महमूद ने अंग्रेजी अखबार 'दे डेली स्टार' से कहा, "स्कैन में पता चला है कि उन्हें दाहिनी पिंडली में ग्रेड-1 टियर की चोट है. इस समय मैं इससे ज्यादा नहीं कह सकता क्योंकि मैंने टीम के फीजियो से बात नहीं की है. मैं फीजियो से बात करने के बाद ही उनके सुधार को लेकर कुछ कह सकूंगा."
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रनों से हराया, शाकिब अल हसन बने मैन ऑफ द मैच
आमतौर पर ग्रेड-1 की चोट को ठीक होने में सप्ताह-10 दिन का समय लगता है. बांग्लादेश को अपना अगला मैच दो जुलाई को एजबेस्टन में खेलना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

