How To Watch United States of America vs Nepal, 2nd T20I Live Streaming In India: संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले टी20 मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाकर बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 147 रन ही बना सकीं.

यूएसए बनाम नेपाल (Photo Credits: Twitter)

United States of America National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team 2nd T20I Live Streaming In India: संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का दूसरा मुकाबला कल यानी 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास (Dallas) के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम (Grand Prairie Stadium) में सुबह साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में नेपाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के हाथों में हैं. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई मोनांक पटेल (Monank Patel) कर रहे हैं. NEP vs USA 1st T20I 2024 Scorecard: नेपाल ने पहले T20 मैच में यूनाइटेड स्टेट्स को 17 रनों से हराया, दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने की ऑलराउंड प्रदर्शन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहले टी20 मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाकर बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 147 रन ही बना सकीं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि नेपाल की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल के बीच अबतक कुल दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों मुकाबलों में नेपाल ने जीत दर्ज की हैं. जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी हैं.

भारत में यूएसए बनाम नेपाल टी20 2024 का सीधा प्रसारण कहां देखें?

यूएसए बनाम नेपाल टी20 2024 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत में किसी भी टीवी चैनल पर यूएसए बनाम नेपाल टी20 2024 का कोई सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

नेपाल: अनिल साह, आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, करण केसी, सोमपाल कामी, रिजन ढकाल, सागर ढकाल.

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), एरोन जोन्स, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Scorecard: संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट टीम ने नेपाल को 4 विकेट से हराया, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार ने खेली शानदार पारी, देखें मैच का स्कोरकार्ड

Nepal vs United States of America, 89th Match Scorecard: दुबई में नेपाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका को दिया 272 रनों का टारगेट, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Nepal vs United States of America, 89th Match Live Toss And Scorecard: दुबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nepal vs United States of America, 89th Match Dubai Pitch Report And Weather Update: रोमांचक मुकाबले में यूएसए के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या नेपाल के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें दुबई की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\