Watch Video: हार्दिक पांड्या बचपन से लेकर जवानी तक एक वीडियो में आए नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अबतक की कई तस्वीरें शेयर की हैं. वीडियो की शुरुआत में वो जहां अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो के आखिर में वह ब्लैक ड्रेस में अकेले खड़े नजर आ रहे हैं.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Instagram/hardikpandya93)

मुंबई, 2 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अबतक की कई तस्वीरें शेयर की हैं. वीडियो की शुरुआत में वो जहां अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो के आखिर में वह ब्लैक ड्रेस में अकेले खड़े नजर आ रहे हैं. पांड्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'सदा आभारी'.

बता दें कि पांड्या मौजूदा समय में आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ व्यस्त हैं. आईपीएल 2021 में मुंबई का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में अबतक इन 3 गेंदबाजों ने डाली है सबसे तेज गेंद

बात करें हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 11 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 18 पारियों में 31.3 की एवरेज से 532 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 60 मैच खेलते हुए 44 पारियों में 34.2 की एवरेज से 1267 और 48 T20I मैच खेलते हुए 32 पारियों में 19.8 की एवरेज से 474 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने देश के लिए गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. हार्दिक पांड्या के नाम टेस्ट क्रिकेट की 19 पारियों में 31.1 की एवरेज से 17, वनडे में 55 और T20I क्रिकेट में 41 विकेट दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल