Hardik Pandya Home Coming: आगामी आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पंड्या ने किया रियेक्ट, देखें विडियो
Hardik Pandya (Photo Credit: X)

Hardik Pandya Home Coming: हार्दिक पंड्या की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी की घोषणा के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें क्रिकेट में उनके शुरुआती दिनों को दिखाया गया, जब उन्हें पहली बार मुंबई इंडियंस द्वारा साइन किया गया था. वीडियो में उनके उस समय के सभी पुराने पलों को शामिल किया गया है जब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. कैप्शन में यह भी उल्लेख किया गया था कि वापस आकर अच्छा लग रहा है. हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2023 सीज़न के फाइनल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और एक बार ट्राफी भी अपने नाम की थी.

विडियो देखें: