भारतीय टीम का सबसे खतरनाक आलराउंडर कर रहा है मैदान पर वापसी

भारतीय दिग्गज आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे.

भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

मुंबई: भारतीय दिग्गज आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे. बड़ौदा ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया है. हार्दिक को सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद से ही वह मैदान से बाहर चल रहे हैं.

हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब वह टेस्ट पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. हार्दिक ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल से कहा, "यदि मैं एक टेस्ट मैच खेल रहा हूं, तो मुझे एक दिन के बजाय चार दिवसीय खेल खेलना चाहिए."

यह भी पढ़ें-क्या साक्षी सिंह धोनी की बर्थडे पार्टी में स्‍मोकिंग कर रहे थे हार्दिक पंड्या? देखें VIDEO

हार्दिक पांड्या ने कहा, "क्योंकि वनडे बाद में है. मैं अभी इस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं कि अगर मैं टेस्ट टीम में कर सकता हूं, टेस्ट टीम में वापसी करने का मौका है. यदि मैं टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हूं इसलिए मैं अपना समय लेना चाहता हूं. देखता हूं कि रणजी ट्रॉफी में खुद को कहां पाता हूं."

हार्दिक ने कहा, "एक टेस्ट मैच खेलना पूरी तरह से अलग है. इसमें बहुत बोझ होता है, इसलिए मैं देखना चाहता था कि मैं बोझ सहन कर सकता हूं या नहीं. मुझे पता था कि ऑस्ट्रेलिया में वनडे से पहले मुझे फिट होने के लिए पूरा समय मिलेगा, इसलिए मैंने रणजी ट्रॉफी खेलने पर ध्यान केंद्रित किया."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड