Happy Birthday Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के 48वें जन्मदिन पर क्रिकेट के इन सितारों ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ सोमवार यानि आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. राहुल द्रविड़ को क्रिकेट जगत में 'दीवार' के रूप में भी जाना जाता है.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: File Photo)

Happy Birthday Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) सोमवार यानि आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में हुआ था. राहुल द्रविड़ को क्रिकेट जगत में 'दीवार' के रूप में भी जाना जाता है. द्रविड़ ने देश के लिए अपना पहला डेब्यू मुकाबला तीन अप्रैल 1996 में सिंगर कप (Singer Cup) के दौरान सिंगापुर (Singapore) में श्रीलंका के खिलाफ खेला. डेब्यू वनडे मुकाबले में वह महज चार गेंद में तीन रन बनाकर श्रीलंकाई स्टार स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) का शिकार बनें. द्रविड़ के 48वें जन्मदिन पर देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने ट्वीट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं, जो इस प्रकार हैं-

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag):

सहवाग ने द्रविड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'कहते हैं दीवारों को भी कान होते हैं. ये दिवार के कान तो हैं ही जो सबको अच्छे से सुनतें हैं, बल्कि बहुत साफ ह्रदय और मन भी है. जब हमारे पास दीवार थे, तो हमारे पास यह सब था. हैप्पी बर्थडे राहुल द्रविड़.

हर्षा भोगले (Harsha Bhogle):

युवराज सिंह (Yuvraj Singh):

बता दें कि द्रविड़ के नाम देश के लिए खेलते हुए 164 टेस्ट मैच की 286 पारियों में 13288 रन दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 344 वनडे मैच खेलते हुए 318 इनिंग्स में 10889 और T20 प्रारूप में महज एक मैच खेलते हुए 31 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड