GT vs RR, IPL 2026 9th Match Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को महज 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई थी. ऐसे में शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (GT vs RR Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी शानदार फॉर्म में है और मुकाबला कड़ा हो सकता है.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 55%

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड