क्रिकेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं.

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का पहला मैच होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में छह विकेट से जीत मिली थी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपना पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. उन दोनों मैच को मुंबई इंडियंस ने जीता था. आईपीएल 2024 में भी दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था और एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सफलता हासिल की थी.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल को 700 टी20 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा को 150 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्कों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी को 50 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 250 टी20 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 2000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 84 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 100 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव को 250 टी20 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन को 100 टी20 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन को 500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 31 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को 150 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा को 650 आईपीएल चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए 91 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को 100 टी20 कैच पूरे करने के लिए 2 कैच की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी विल जैक्स को 500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 37 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी विल जैक्स को 100 टी20 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मयंक मार्कंडे को 100 टी20 विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 150 आईपीएल विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 350 टी20 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट की जरूरत है.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2026 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).