GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier-2 Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 10 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 7 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में गुजरात टाइटंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. गुजरात के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर पारी को संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. वहीं, ध्रुव जुरेल और रियान पराग मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दो घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 101 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 96 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 47 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा रवींद्र जड़ेजा ने नाबाद 45 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर के अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसीद कृष्ण ने एक-एक विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 214/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 1 रन, वैभव सूर्यवंशी 96 रन, ध्रुव जुरेल 7 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 45 रन, रियान पराग 11 रन, दासुन शनाका 3 रन, जोफ्रा आर्चर 7 रन और डोनोवन फरेरा नाबाद 38 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 1 विकेट, कगिसो रबाडा 2 विकेट, प्रसीद कृष्ण 1 विकेट और जेसन होल्डर 2 विकेट).

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.