पूर्व क्रिकेटर समीर दीघे ने मुंबई क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया

मुंबई का बीता घरेलू सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से हार कर बाहर हो गई थी।

एमसीए (Photo Credit-PTI)

मुंबई। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज समीर दीघे ने मुंबई क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। दीघे ने व्यक्तिगत कारणों को वजह बताते हुए अपना पद छोड़ा है। पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर की अध्यक्षता वाली समिति जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान करेगी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, दीघे को पिछले साल चंद्रकांत पंड़ित के स्थान पर टीम का कोच नियुक्त किया गया था। वह टीम के साथ एक साल के लिए जुड़े थे।

मुंबई का बीता घरेलू सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से हार कर बाहर हो गई थी। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी उसे महाराष्ट्र के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट