क्रिकेट

England vs West Indies, 3rd T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

England vs West Indies, 3rd T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेली जा रहीं हैं. टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 10 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब इंग्लैंड की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली गई. इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया. हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, 3rd T20I Match 2025 Pitch Report: साउथेम्प्टन में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या इंग्लैंड के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, मैच से पहले जानें द रोज़ बाउल की पिच रिपोर्ट

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने एक बार फिर शाई होप को कप्तान बनाया है, जबकि ब्रैंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी जैसे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के अलावा पिछले साल आईसीसी अंडर19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी टीम में शामिल हैं.

वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 06 जून को खेला गया, वहीं, 08 जून को दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. जबकि आज यानी 10 जून को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला होगा. वेस्टइंडीज इसके बाद फिर आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 12 जून को होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 15 जून को होगा.

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का हाल

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head To Head Record)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम को महज 18 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs WI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 51%

वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 49%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, विल जैक, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स.

वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).