England vs South Africa, 1st ODI Match 2025 Leeds Pitch Report And Weather Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें लीड्स की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Leeds Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इसमें युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है. सोनी बेकर इस घरेलू सेशन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहें हैं. यह भी पढ़ें: England vs South Africa, 1st ODI Match 2025 Preview: पहले मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इंग्लैंड की टीम भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल की शुरुआत में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20I World Cup) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर देगी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल टूर्नामेंट से ठीक पहले श्रीलंका का दौरा करने का निर्णय किया, जहां पर इंग्लैंड की टीम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां उसे 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज (Ashes Test Series) खेलनी है. एशेज टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी.

इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है. साल 2022 के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है. सीरीज का आगाज 2 सितंबर से होगा. डेविड मिलर और मार्को यानसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है.

फिलहाल इंग्लैंड की टीम 88 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 8वें पायदान पर है. हैरी ब्रूक ने जब से कप्तानी का जिम्मा संभाला है तब से इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है. इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती है. इंग्लैंड के सभी युवा खिलाड़ी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं और उम्मीद है कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करेगा.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम 98 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में छठे नंबर पर है. जब वनडे की बात आती है, तो दक्षिण अफ्रीका शानदार फॉर्म में है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को उसी की परिस्थितियों में 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया है. मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और दक्षिण अफ्रीका को आगामी मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 71 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 30 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. इसके अलावा एक मैच टाई पर समाप्त हुआ. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

हेडिंग्ले की पिच रिपोर्ट (Headingley Pitch Report)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. लीड्स के हेडिंग्ले में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल रहेगी. इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है लेकिन दूसरी पारी में यहां स्पिनर्स का भी महत्वपूर्ण रोल होगा. अगर बादल छाए रहेंगे तो ये गेंदबाजों के पक्ष में होगा और बल्लेबाजों के लिए और मुश्किल हो जाएगी. पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 168 का है. इस मैदान पर दूसरी पारी में एवरेज स्कोर 172 का है.

लीड्स के मौसम का हाल (Leeds Weather Report)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान मौसम की भूमिका अहम हो सकती है. मुकाबले की शुरुआत में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है, जिससे खेल बाधित हो सकता है.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, क्वेना माफाका.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सोनी बेकर.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.