होटल के दो सदस्यों के Covid-19 पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड की टीम ‘सतर्क लेकिन चिंतित नहीं’

इंग्लैंड की टीम जिस होटल में रूकी है वहां के किचन (रसोई) से जुड़े सदस्य गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए किये गये आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आये हैं. इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम चिंतित नहीं हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

इंग्लैंड की टीम जिस होटल में रूकी है वहां के किचन (रसोई) से जुड़े सदस्य गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए किये गये आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आये हैं. इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम चिंतित नहीं हैं. हमारा प्रोटोकॉल शानदार है और हम सतर्क बनें हुए हैं.’’ इंग्लैंड ने इस दौरे से पहले एक कोविड अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है और उसे विश्वास है कि टीम ‘ उनके कोविड प्रोटोकॉल के उच्चतम मानकों को पूरा करेगी.’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक नियमों का पालन करने वाली टीम हैं. किसी भी खेल में कोविड अनुपालन अधिकारी रखने वाली हम एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टीम हैं. वह अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि हम अपने कोविड प्रोटोकॉल के उच्चतम मानकों को पूरा करे हैं.’’ यह भी पढ़े: Ind Vs Eng Test Series: रविन्द्र जडेजा की जगह इन तीन गेंदबाजों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिल सकती है टीम में जगह 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम श्रीलंका के प्राधिकारियों के प्रति सतर्क है और उसका सम्मान करते हैं. हम वह सब कुछ करेंगे जो हमारे खिलाड़ियों और आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संभव होगा.’’

पिछले सप्ताह टीम के यहां पहुंचने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ वह 12 दिनों से दूसरे होटल में पृथकवास पर है. श्रीलंका और इंग्लैंड की चिकित्सा टीम उनका ख्याल रख रही है. जब सुरक्षित होगा तब वह टीम से जुड़ेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड