बेन स्टोक्स ने कहा- हमें सुनिश्चित करना होगा कि जोफ्रा आर्चर अकेला महसूस न करें

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि टीम प्रबंधन को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का साथ देने की जरूरत है, जिन्हें बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. साउथैम्पटन में पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आर्चर अपने घर चले गए थे और यह बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

बेन स्टोक्स (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि टीम प्रबंधन को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का साथ देने की जरूरत है, जिन्हें बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. साउथैम्पटन में पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आर्चर अपने घर चले गए थे और यह बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. अब उन्हें दो कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा और पांच दिन आइसोलेशन में रहना होगा. टेस्ट का निगेटिव आना आर्चर के लिए जरूरी है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्टोक्स के हवाले से लिखा, "हमारे लिए एक खिलाड़ी के तौर पर और इंग्लैंड क्रिकेट ग्रुप के तौर पर यह समय है जहां हमारा संचालन का तारीका प्रभाव में आना चाहिए. हमें अभी जोफ्रा आर्चर का साथ देने की जरूरत है क्योंकि इस समय वो चर्चा का विषय हैं जिसका कारण वो खुद हैं."

यह भी पढ़ें- ENG vs WI 2nd Test Match 2020: डॉम सिब्ले और बेन स्टोक्स के शतकों के बदौलत इंग्लैंड विशाल स्कोर की ओर बढ़ा

उन्होंने कहा, "यह इस बात को सुनिश्चित करना है कि वह अकेला महसूस न करें. एक टीम के तौर पर हम इस समय सबसे बुरी चीज जो कर सकते है वो यह है कि हम उन्हें अकेला छोड़ दें और कहें के पांच-छह दिन बाद मिलेंगे." आर्चर ने हालांकि अपने किए पर माफी मांग ली है.

कोविड-19 के कारण इस सीरीज को लेकर कई सख्य नियम बनाए गए हैं ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जाए

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड