क्रिकेट

England Announce Squads For ODI And T20I Series Against South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर की टीम में हुई वापसी

ये सीरीज हैरी ब्रूक के लिए काफी बड़ी होने वाली है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच जहां 2 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा और तीसरा वनडे मैच 4 और 7 सितंबर को खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज के बाद 10 सितंबर को पहला टी20 मैच जबकि 12 और 14 सितंबर को दूसरा और तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा.

England Announce Squads For ODI And T20I Series Against South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर की टीम में हुई वापसी
इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज (ODI And T20I Series) का आगाज 2 सितंबर से होने वाला हैं. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया हैं. इंग्लैंड की टीम पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड की वनडे टीम में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की वापसी हुई है. जोफ्रा आर्चर चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का हिस्सा थे लेकिन उसके बाद चोटिल होने के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज का हिस्सा नहीं थे. यह भी पढ़ें: CPL 2025, SKNP vs GAW 2nd Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 5 विकेट से रौंदा, बेन मैक्डरमोट ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

हैरी ब्रूक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. इसके अलावा सन्नी बेकर को पहली बार टीम में जगह मिली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए सन्नी बेकर घोषित इंग्लैंड की स्क्वाड का हिस्सा हैं. हैरी ब्रूक को जोस बटलर के कप्तानी छोड़ने के बाद लिमिटेड ओवर्स में इंग्लैंड का नया कप्तान बनाया गया था.

ये सीरीज हैरी ब्रूक के लिए काफी बड़ी होने वाली है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच जहां 2 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा और तीसरा वनडे मैच 4 और 7 सितंबर को खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज के बाद 10 सितंबर को पहला टी20 मैच जबकि 12 और 14 सितंबर को दूसरा और तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वाड: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वाड: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड.

नोट: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).