Eng vs NZ Test Series: टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जेम्स एंडरसन

श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरण 800 टेस्ट विकेटों के साथ टॉप पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 708 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. एंडरसन साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 1000 विकेट लेने के मात्र आठ विकेट दूर हैं. एंडरसन ने 18 साल के अब तक के अपने लंबे टेस्ट क्रिकेट में लॉडर्स के मैदान पर 23 टेस्ट मैचों में 103 विकेट चटकाए हैं. इसमें उन्होंने छह बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter/ICC)

लंदन: इंग्लैंड (England) के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) से आगे निकलने के लिए तैयार हैं. 38 साल के एंडरसन ने 160 टेस्ट मैचों में अब तक 614 विकेट चटकाए हैं और अब वह कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं. एंडरसन बुधवार से यहां न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. एंडरसन इस समय टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वालें गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं जबकि कुंबले तीसरे नंबर पर हैं. इन 3 तेज गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 900 विकेट

श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरण 800 टेस्ट विकेटों के साथ टॉप पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 708 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. एंडरसन साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 1000 विकेट लेने के मात्र आठ विकेट दूर हैं. एंडरसन ने 18 साल के अब तक के अपने लंबे टेस्ट क्रिकेट में लॉडर्स के मैदान पर 23 टेस्ट मैचों में 103 विकेट चटकाए हैं. इसमें उन्होंने छह बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

एंडरसन का अगला टेस्ट 161 वां टेस्ट मैच होगा और वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच जाएंगे.

एंडरसन ने क्रिकइंफो से कहा, " यह मुझे गर्व महसूस कराता है. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं कभी इस मुकाम तक पहुंचूंगा. निश्चित रूप से एक गेंदबाज के लिए इस तरह के खेल खेलने के लिए मुझे नहीं पता कि शब्द क्या है. लेकिन यह मेरे लिए थोड़ा होश उड़ाने वाला है."

उन्होंने कहा, " मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मैं इसे करने में कामयाब रहा क्योंकि यह एक ऐसी अद्भुत चीज है. मुझे टेस्ट क्रिकेट बिल्कुल पसंद है. मुझे इसके लिए बहुत बड़ा जुनून है. बड़े होकर, मैं केवल इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था और मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मैं इसे इतने लंबे समय तक कर पाया."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े