ENG vs IND 4th Test Day 4: ओवल टेस्ट के चौथे दिन ठाकुर, पंत और मोईन अली समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड, यहां पढ़ें सब एक नजर में

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: PTI)

लंदन, 5 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (Rory Burns) 109 गेंद में दो चौके की मदद से 31 और हसीब हमीद (Haseeb Hameed) 85 गेंद में छह चौके की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड को चौथा टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए अब भी 291 रनों की जरूरत है. चौथे दिन मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड भी बनें जो इस प्रकार हैं-

- मोईन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जिम लेकर (Jim Laker) को पीछे छोड़ दिया है. जिम ने टेस्ट क्रिकेट में 193 विकेट चटकाए हैं, वहीं अली के नाम 195 विकेट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- भारतीय मुख्य कोच Ravi Shastri कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर आ रही हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं

- इसके अलावा क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जॉनी ब्रिग्स (Johnny Briggs) को पीछे छोड़ा है. ब्रिग्स ने टेस्ट क्रिकेट में 118 विकेट चटकाए हैं, वहीं वोक्स के नाम अब 119 विकेट हैं.

- भारतीय 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा.

- इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, यहां पढ़ें पूरी खबर

- शार्दुल ठाकुर ने ओवल टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 57 और 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास के छठें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा है. शार्दुल के अलावा भारत के लिए हरभजन सिंह और रिद्धीमन साहा ने भी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है.

भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में चौथे दिन रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 13ओवर की गेंदबाजी की. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने सात, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः छह-छह ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन कोई गेंदबाज एक भी सफलता प्राप्त नहीं कर सका.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी