विराट कोहली के आईपीएल कप्तानी रिकॉर्ड की भारत से तुलना न करें: सौरव गांगुली

गांगुली ने कहा कि कोहली के लिये सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें दो सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा।

विराट कोहली और सौरव गांगुली (Photo Credit-PTI)

कोलकाता.  पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली की आईपीएल की कप्तानी का विश्व कप पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि एकदिवसीय कप्तान के रूप में उनका रिकार्ड अच्छा है। गांगुली ने कहा कि कोहली के लिये सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें दो सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा।

रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की आईपीएल में लगातार नाकामी से कोहली की नेतृत्वक्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं लेकिन गांगुली ने कहा कि भारतीय कप्तानी पूरी तरह से भिन्न है। यह भी पढ़े-ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच के रिश्तों को लेकर दिया बड़ा बयान

गांगुली ने एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘विराट कोहली की आईपीएल कप्तानी रिकार्ड की भारत के साथ तुलना मत करो। भारत के लिये उनका कप्तानी रिकार्ड बहुत अच्छा है। उनके साथ रोहित जैसा उप कप्तान है। धोनी टीम में है। इसलिए उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा।’’ इस 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में हार्दिक पंड्या भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या अहम भूमिका निभाएंगे। वह बेहतरीन फार्म में है। भारत के लिये वह बहुत महत्वपूर्ण होगा। ’’

गांगुली ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान को चुना। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान का इंग्लैंड में विश्व टूर्नामेंट में रिकार्ड उल्लेखनीय है। दो साल पहले उन्होंने चैंपियन्स ट्राफी जीती थी। उसने 2009 में विश्व टी20 भी इंग्लैंड में जीती थी। पाकिस्तान हमेशा इंग्लैंड में अच्छा खेलता रहा है। ’’गांगुली ने हालांकि कहा कि कोहली की टीम को पाकिस्तान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट