DICC T20 World Cup 2023: डीआईसीसी टी20 विश्व कप 2023 के लिए अंतिम सूची की घोषणा, करेंगे वीरेंद्र सिंह करेंगे नेतृत्व

भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने आगामी बधिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी) टी20 विश्व कप 2023 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी है. आईडीसीए समिति द्वारा चयनित 15 खिलाड़ियों की टीम 1 से 12 दिसंबर 2023 तक दोहा (कतर) में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

DICC T20 World Cup 2023 (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली, 29 अगस्त: भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने आगामी बधिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी) टी20 विश्व कप 2023 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी है. आईडीसीए समिति द्वारा चयनित 15 खिलाड़ियों की टीम 1 से 12 दिसंबर 2023 तक दोहा (कतर) में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. कप्तान वीरेंद्र सिंह प्रतिष्ठित ट्रॉफी को घर लाने के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023 Training Camp: एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अलूर में जमकर बहाया पसीना, बीसीसीआई ने शेयर किया प्रैक्टिस वीडियो

विश्व चैंपियन का खिताब जीतने के लिए आठ देशों की टीमें 12 दिन और रात तक एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगी. एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम, दोहा (कतर) में कुल 28 मैच खेले जाएंगे.

इस अवसर पर आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, "हमारी टीम कतर में आगामी विश्व कप चैंपियनशिप के लिए उत्साहित और अच्छी तरह से तैयार है। हमने 2022 का टूर्नामेंट जीता और इस बार भी ट्रॉफी भारत लाने को लेकर आशावादी हैं."

उन्होंने कहा कि “इस अवसर पर, मैं विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के बीच खेल को बढ़ावा देने में उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारे सहयोगी भागीदारों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं. यह कई भारतीयों के लिए खेलों को अपनाने और इसमें अपना नाम कमाने के लिए प्रेरणा का काम करता है. हम उनके साथ लंबी साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं.''

चयन समिति के अध्यक्ष देव दत्त (कोच) थे. पैनल में अजय कुमार (आईडीसीए के महासचिव), मनीष गोयल (आईडीसीए के कोषाध्यक्ष), विनोद कुमार मट्टा (मुख्य चयनकर्ता), अशोक कुमार (चयनकर्ता), मनोज सिंह (चयनकर्ता) भी मौजूद थे.

दिव्यांग टीम इंडिया डीआईसीसी टी20 विश्व कप 2023 के लिए प्रतिस्पर्धी देशों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी