क्रिकेट

Dhoni-Raina Retirement: आखिर क्यों एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्त को ही लिया संन्यास, क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहा भावुक पल

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में अनगिनत साझेदारियां और दोस्ती तो आपने देखी होंगी. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के बीच की दोस्ती आज भी क्रिकेट प्रेमियों पर छाप छोड़ी है.

Dhoni-Raina Retirement: आखिर क्यों एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्त को ही लिया संन्यास, क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहा भावुक पल
MS Dhoni, Suresh Raina (Photo Credit: Twitter)

MS Dhoni-Suresh Raina Retirement: भारतीय क्रिकेट की दुनिया में अनगिनत साझेदारियां और दोस्ती तो आपने देखी होंगी. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के बीच की दोस्ती आज भी क्रिकेट प्रेमियों पर छाप छोड़ी है. उनका संबंध सीमाओं से परे है, एक ऐसी दोस्ती का प्रतीक है जिसने न केवल मैदान पर सफलता दिलाई है बल्कि मैदान के बाहर भी गहरी दोस्ती निभाई.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के उनके समर्पित प्रशंसक उन्हें प्यार से 'थाला' (Dhoni) और 'चिन्ना थाला' (Raina) कहते हैं, उनकी यात्रा समझ, विश्वास और आपसी सम्मान की शक्ति का प्रमाण है. जी हाँ आज ही के दिन 15 अगस्त 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अनुभवी ऑलराउंडर सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.

 देखें ट्वीट: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

धोनी और रैना ने 15 अगस्त को ही क्यों चुना संन्यास?

बता दें की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद रैना ने खुलासा किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्री-सीजन कैंप के लिए चेन्नई पहुंचने से पहले ही यह फैसला कर लिया था. रैना ने दैनिक जागरण से कहा, "मुझे पता था कि धोनी चेन्नई पहुंचकर अपने संन्यास की घोषणा करेंगे, इसलिए मैं तैयार था."

"हमने 15 अगस्त को रिटायर होने का मन बना लिया था. माही भाई की जर्सी का नंबर 7 है और मेरा 3 है और इसे एक साथ जोड़ें तो 73 बनता है. और शनिवार को हमारे देश की आजादी के 73 साल पूरे हो गए, इसलिए इसे बेहतर दिन और नहीं हो सकता."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).