धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बाघ की तस्वीर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बाघ की एक फोटो पोस्ट की. धोनी के मुताबिक यह शेर उन्हें मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में दिखा था.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बाघ की एक फोटो पोस्ट की. धोनी के मुताबिक यह शेर उन्हें मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में दिखा था. धोनी वैसे सोशल मीडिया पर काफी कम चीजें पोस्ट करते हैं लेकिन जब करते हैं तो वो वायरल बड़ी आसानी से हो जाती है. इस बार भी यही हुआ. पोस्ट को लाखो लोगों ने पसंद किया.
धोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, "जब आप खुद से बाघ की खोज करते हैं और वो आपको फोटो खींचने का समय देता है." धोनी पिछले साल जुलाई 2019 से क्रिकेट से दूर हैं. वह अगले महीने शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
छत्रपति संभाजीनगर: प्रसिद्ध इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Teams With Most ICC Trophies: टीम इंडिया या ऑस्ट्रेलिया किस टीम ने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब? यहां देखें दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड
MS Dhoni And Rohit Sharma With T20 World Cup Trophy: दो टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एक साथ, रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे एमएस धोनी; देखें वीडियो
‘Langdi’ Dies: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-20, 'लंगड़ी' का निधन, 18 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
\