DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मैच हार चुकी है और अब वह इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि यूपी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर सके. वहीं यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर आत्मविश्वास में है और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 7th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत कर ली हैं. दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: DC vs UPW, WPL 2026 7th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals have won the toss against @UPWarriorz and elected to bowl first in Match 7⃣
Updates ▶️ https://t.co/4vXszSqbQO#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvDC pic.twitter.com/l2ivtOggEF
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 14, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC-W vs UPW-W 7th Match Playing)
दिल्ली कैपिटल्स महिला: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेले हेनरी, मारिज़ैन कप्प, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.
The Playing XIs of @UPWarriorz and @DelhiCapitals are locked in and ready! 🔒
Updates ▶️ https://t.co/4vXszSqbQO #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvDC pic.twitter.com/1uTVZgsQin
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 14, 2026
यूपी वारियर्स महिला: मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायॉन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मैच हार चुकी है और अब वह इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि यूपी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर सके. वहीं यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर आत्मविश्वास में है और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली जीत भी दर्ज करेगी, क्योंकि इस मैदान पर दोनों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला दिल्ली ने जीता था. लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. दोनों टीमें जीत की तलाश में होंगी और फैंस को एक हाई-इंटेंसिटी मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2026 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

