CSK के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने एमएस धोनी को दिया सफलता का श्रेय, कही ये बातें

उन्होंने कहा, " माही भाई की कप्तानी में खेलना शुरू से ही मेरा सपना था. उनकी कप्तानी में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है. मैं उनके मार्गदर्शन में अपने खेल को दूसरे स्तर पर ले गया हूं. उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है. उन्होंने मुझे सिखाया कि जिम्मेदारी कैसे लेनी है. मेरी टीम (CSK) में ऐसा कोई नहीं है जो पावरप्ले में तीन ओवर फेंके.

दीपक चाहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने पॉरवप्ले गेंदबाज बनने का श्रेय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दिया है. चाहर श्रीलंका में प्रस्तावित सीमित ओवरों की सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं. चाहर ने द टाइम्स आफ इंडिया से कहा, " माही भाई ने मुझे पॉवरप्ले गेंदबाज बनाया. वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि तुम एक पॉवरप्ले गेंदबाज हो. मैच का पहला ओवर वह ज्यादातर मुझे ही देते हैं. मुझे उनके द्वारा बहुत डांटा गया, लेकिन मैं उन बातों को जानता हूं और उस मार्गदर्शन से मुझे भी बहुत फायदा हुआ है. मुझे एक गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद मिली है." MS Dhoni के गाइडेंस को मिस करते हैं कुलदीप यादव, कहा- उनके पास काफी अनुभव था

चाहर ने आईपीएल 2021 में नई गेंद से गेंदबाजी की थी और कई विकेट भी चटकाए थे. उन्होंने दो बार चार-चार विकेट भी लिए.

उन्होंने कहा, " माही भाई की कप्तानी में खेलना शुरू से ही मेरा सपना था. उनकी कप्तानी में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है. मैं उनके मार्गदर्शन में अपने खेल को दूसरे स्तर पर ले गया हूं. उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है. उन्होंने मुझे सिखाया कि जिम्मेदारी कैसे लेनी है. मेरी टीम (CSK) में ऐसा कोई नहीं है जो पावरप्ले में तीन ओवर फेंके. मैं ऐसा माही भाई की वजह से करता हूं. टीम के लिए पहला ओवर फेंकना आसान काम नहीं है. समय के साथ मैंने सुधार किया है और सीखा है कि रनों के गति को कैसे नियंत्रित किया जाए, खासकर टी-20 मैचों में."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड