क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, मात्र 38 साल की उम्र में इस दिग्गज खिलाड़ी की ब्रेन ट्यूमर से हुई मौत

स्कॉटलैंड (Scotland) क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोन दे लांज (Con de Lange) का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 38 साल के थे और लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे. स्कॉटलैंड क्रिकेट ने अपने ट्वीटर हैंडल माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है.

कोन दे लांज (Photo Credits: Getty Images)

स्कॉटलैंड (Scotland) क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोन दे लांज (Con de Lange) का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 38 साल के थे और लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) से पीड़ित थे. स्कॉटलैंड क्रिकेट ने अपने ट्वीटर हैंडल माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है.

दक्षिण अफ्रीका में जन्में लांज ने स्कॉटलैंड के लिए कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले. 2015 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ T20 मुकाबले के साथ अपने देश के लिए डेब्यू किया था. लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे और उन्हीं की बदौलत स्कॉटलैंड ने पहली बार किसी फुल मेम्बर के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- T20 सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड से आई बुरी खबर, भारतीय मूल के गेंदबाज की हुई मौत

अक्टूबर 2018 में लांज के परिवार ने उनके ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की खबर सार्वजनिक कर दी थी. परिवार ने लांज के इलाज के लिए ब्रेन ट्यूमर चैरेटी के माध्यम से धन जमा करना शुरू किया था. क्रिकेट स्कॉटलैंड के अध्यक्ष टोनी ब्रायन (Tony Brian) ने लांज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\