कल पाकिस्तान जा रहे हैं Chris Gayle, ट्वीट कर पूछा कौन आ रहा है मेरे साथ, सोशल मीडिया पर ऐसे मिले जवाब

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम द्वारा अचानक सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान दौरा रद्द किए जानें के बाद से क्रिकेट जगत में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 41 वर्षीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, मेरे साथ कौन आ रहा है?'

क्रिस गेल (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 19 सितंबर: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) द्वारा अचानक सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान दौरा रद्द किए जानें के बाद से क्रिकेट जगत में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) के 41 वर्षीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, मेरे साथ कौन आ रहा है?' गेल के इस ट्वीट पर क्रिकेट प्रेमी भी अपना विचार साझा कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-

टेररिस्ट:

हाहाहा:

असली चैंपियन:

वेलकम:

वेलकम यूनिवर्स बॉस:

बता दें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर गई थी. दोनों टीमों के बीच क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और T20I सीरीज खेली जानें वाली थी, लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मेहमान टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूरा दौरा रद्द कर दिया.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) द्वारा मैच शुरू होने से कुछ पल पहले लिए गए इस बड़े फैसले से पड़ोसी देश में कोहराम मचा हुआ है. टीम के कई पूर्व खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल चूके हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) ने कड़े लफ्जों में विरोध करते हुए कहा न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जो फैसला लिया है वो काफी गलत है. इससे अच्छा तो यही होता कि वो पाकिस्तान दौरे पर आते ही नहीं.

इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी किवी टीम की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा है न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट को मार दिया.

इतना ही नहीं पूर्व तेज गेंदबाज ने याद दिलाया है कि जब न्यूजीलैंड में मुस्लिमों पर गोलियां चलाई गई थीं उस समय क्या हुआ. क्राइस्टचर्च हमले में नौ पाकिस्तानी मारे गए थे. उस समय हमारा देश न्यूजीलैंड के साथ मजबूती से खड़ा रहा. कोरोना काल में भी हमें न्यूजीलैंड का बिना डरे दौरा किया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी