क्या कैप्टन कोहली हैं वीगन? विवाद मचने पर खुद किया खुलासा

भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए दो जून को इंग्लैंड रवाना होगी. इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के कुछ सवालों का जवाब दिया था.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 1 जून: भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए दो जून को इंग्लैंड रवाना होगी. इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के कुछ सवालों का जवाब दिया था. इस दौरान कोहली के एक फैंस ने उनसे उनके डाइट के बारे में पूछा जिसपर उन्होंने अंडा के बारे में भी बात की थी. कोहली के इस जवाब के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.

फैंस दावा कर रहे हैं कि कोहली ने खुद को वीगन बताया था. ऐसे में अगर वह वीगन हैं तो अंडा कैसे खा सकते हैं. सोशल मीडिया पर छिड़े इस विवाद के बीच अब खुद भारतीय कप्तान ने जवाब दिया है. कोहली ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, 'मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं वीगन हूं. हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं. लंबी सांस लीजिए और अपनी सब्जियां खाइये (अगर आप खाना चाहते हैं तो).'

यह भी पढ़ें- IPL में धूम मचाने वाले वेस्टइंडीज के इस युवा विस्फोटक विकेटकीपर खिलाड़ी ने की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीर

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह साल 2018 में अपनी पत्नी के साथ शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं. भारतीय टीम कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार देर रात इंग्लैंड रवाना होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड