क्रिकेट

India vs Bangladesh: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अनुभवी तेज गेंदबाज से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

India vs Bangladesh: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर
(Photo Credit : Twitter)

India vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर (Mohammed Shami Out From ODI Series due to Injury) हो गए हैं. बांग्लादेश दौरे पर भारत को तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर से हो रही है. मोहम्मद शमी वनडे और टेस्ट दोनों टीमों का हिस्सा थे.

मोहम्मद शमी के हाथ में चोट लगी है जो ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद फिर से ट्रेनिंग शुरू करने के बाद लगी थी. अगर शमी की चोट गंभीर हुई तो वह 14 दिसंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन.

  • 4 दिसंबर, पहला वनडे (ढाका) 11.30 बजे
  • 7 दिसंबर, दूसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
  • 10 दिसंबर, तीसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
  • 14-18 दिसंबर, पहला टेस्ट (चटगांव)
  •  22-26 दिसंबर, दूसरा टेस्ट (ढाका)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).