बेंगलुरु में सीसीबी ने बुकी को ढाई लाख रुपए और मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में आज सेंट्रल क्राइम ब्रांच के हाथ एक और क्रिकेट सट्टेबाज चढ़ा है. सीसीबी के मुताबिक बुकी का नाम आनंद है. सीसीबी ने जब आरोपी व्यक्ति को अपने गिरफ्त में लिया तो उसके पास से 2,36,000 रुपये और एक मोबाइल फोन मौके से बरामद हुआ.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

बेंगलुरु (Bengaluru) में आज सेंट्रल क्राइम ब्रांच (Central Crime Branch) के हाथ एक और क्रिकेट सट्टेबाज चढ़ा है. सीसीबी (CCB) के मुताबिक बुकी का नाम आनंद (Anand) है. सीसीबी ने जब आरोपी व्यक्ति को अपने गिरफ्त में लिया तो उसके पास से 2,36,000 रुपये और एक मोबाइल फोन मौके से बरामद हुआ. बता दें कि हाल ही में सीसीबी ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (Karnataka Premier League) मैच में हुए फिक्सिंग के मामले में इंटरनेशनल सट्टेबाज सय्यम को गिरफ्तार किया था. सय्यम के खिलाफ सट्टेबाजी के आरोप में लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था.

बता दें कि कर्नाटक प्रीमियर लीग में हुए मैच फिक्सिंग में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इससे भी पहले कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं. इससे पहले इस मामले में दो घरेलू क्रिकेटरों को गिरफ्तार किया गया था. सीसीबी ने बेल्लारी टस्कर्स (Ballari Tuskers) के कप्तान और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम (C. M. Gautam) और उनके साथी खिलाड़ी अबरार काजी (Abrar Kazi) को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- केपीएल फाइनल मे फिक्सिंग: सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल सट्टेबाज सय्यम को किया गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस हुआ था जारी

इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ केपीएल (KPL) टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्स करने और धीमी बैटिंग के एवज में 20 लाख रुपये लेने का आरोप लगा था. गिरफ्तारी के पश्चात् इन दोनों खिलाड़ियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था. इस घटना से पहले कर्नाटक प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम के कोच को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश