DC-W vs GG-W WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम गुजरात जायंट्स (WPL) का 10वां मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
Delhi Capitals (WPL) vs Gujarat Giants(WPL): दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम गुजरात जायंट्स (WPL) का 10वां मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स अपनी अगली महिला प्रीमियर लीग (WPL) सीजन 3 के मुकाबले में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर काबिज गुजरात जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है. यह मैच दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में पांचवां और गुजरात जायंट्स का चौथा मुकाबला होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें दो में जीत और दो में हार मिली है, जिससे उनके चार अंक हैं. वहीं, गुजरात जायंट्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से केवल एक में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले हारे हैं. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी न्यूज़ीलैंड, यहां देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल में बाकि टीमों की हाल
दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले WPL 2025 मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. पहले, मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम को 177 रन के विशाल स्कोर का सामना करना पड़ा, फिर बल्लेबाजी में टीम 144 रन पर ही सिमट गई. 33 रन की इस हार ने उनकी नेट रन रेट (NRR) पर भी बुरा असर डाला है. ऐसे में अब उनके लिए जरूरी हो गया है कि वे अपनी लय हासिल करें और अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करें. गुजरात जायंट्स को भी अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ करारी हार मिली. MI-W ने यह मुकाबला 23 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीता. जायंट्स के लिए अब तक की एकमात्र जीत यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ आई है. यदि वे यह मैच हारते हैं, तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और कठिन हो जाएंगी.
डब्ल्यूपीएल में डीसी-डब्ल्यू बनाम जीजी-डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(DC-W vs GG-W Head-To-Head Record In WPL): दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स अब तक महिला प्रीमियर लीग में चार बार आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात जायंट्स को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है.
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम: एश्ले गार्डनर (कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायाली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

