केरल: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, दर्शक स्टेडियम छोड़कर भागे, देखें वीडियो

भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले गए चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच में खेल को लगभग 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा. जी हां मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों पर हमला कर दिया जिसके कारण क्रिकेट मैच लगभग 15 मिनट तक प्रभावित रहा.

मैच के दौराम मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला (Photo Credit: You Tube)

भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले गए चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच में खेल को लगभग 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा. जी हां मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों पर हमला कर दिया जिसके कारण क्रिकेट मैच लगभग 15 मिनट तक प्रभावित रहा. बता दें कि यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मधुमक्खियों के दहशत से ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि यह घटना मैच के 28वें ओवर मे घटित हुई जब दर्शकों के उपर मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला बोल दिया. वहां मौजूद लोगों ने मधुमक्खियों से बचने के लिए अपने कपडों का सहारा लिया और लोग स्टेडियम से दूर भागते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें- रिकी पोंटिग भी हुए ऋषभ पंत के मुरीद, इस महान खिलाड़ी से तुलना

बता दें कि इस घटना से किसी भी खिलाड़ी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों ने मैदान में प्रवेश नहीं किया था. इस मैच में भारतीय टीम के तरफ से शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर चार विकेट लिए. भारत-ए ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) नाबाद 73 रन की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मंगलवार को चौथे अनाधिकारिक वनडे मैच में इंग्लैंड लायंस को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंडिया-ए ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IPL 2026: आगामी आईपीएल में 200 छक्कों के करीब ये चार विस्फोटक बल्लेबाज, बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड