क्रिकेट

Barbados Royals vs Antigua and Barbuda Falcons Scorecard CPL 2024: एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 5 विकेट खोकर बनाए 176 रन, जस्टिन ग्रीव्स और जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा अर्धशतक

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मैच में बारबाडोस रॉयल्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 5 विकेट के नुकसान 176 रन बनाए

Barbados Royals vs Antigua and Barbuda Falcons Scorecard CPL 2024: एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 5 विकेट खोकर  बनाए 176 रन, जस्टिन ग्रीव्स और जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा अर्धशतक
Antigua & Barbuda Falcons (Photo; @AntiguaFalcons_

Barbados Royals vs Antigua and Barbuda Falcons CPL 2024 Scorecard: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मैच में बारबाडोस रॉयल्स और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 5 विकेट के नुकसान 176 रन बनाए. एंटीगुआ और बारबुडा की ओर से फाल्कन्स जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 61 रन बनाए. इसके अलावा ब्रैंडन किंग ने 19 गेंदों में 27 रन, सैम बिलिंग्स ने 43 गेंदों में 56 रन, फैबियन एलन ने दो गेंदों में एक रन और कप्तान क्रिस ग्रीन ने 2 गेंदों में 4 रन बनाए. यह भी पढें: England vs Australia 1st T20 2024 Highlights: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, सीन एबॉट ने झटके 3; देखें पूरा मैच हाईलाइट

वहीं बारबाडोस रॉयल्स की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और नवीन-उल-हक ने 3 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा ओबेद मैककॉय को एक विकेट मिला. 177 रनों के जवाब में बारबाडोस रॉयल्स ने फ़िलहाल 14 ओवर में 124 रन बना लिए है और बारिश होने के कारण मैच अभी रुका हुआ है. बारबाडोस रॉयल्स की और से बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक 30 गेंदों में 48 रन बनाए. जिसमें चार चौके और दो छक्के जड़े.

इसके अलाव एलिक अथानाज़े ने 29 गेंदों में 34 रन और रहकीम कॉर्नवाल 0 बनाकर आउट हुए. कप्तान रोवमैन पॉवेल 10 गेंदों में 14 और डेविड मिलर 11 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद हैं. बारबाडोस रॉयल्स को जीत के लिए 36 गेंदों में 53 रनों की जरुरत है. वहीं एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की ओर से रोशोन प्राइमस और क्रिस ग्रीन को एक-एक विकेट मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).